Home छतरपुर अक्षत कलश यात्रा निकालकर दिया गया न्यौता

अक्षत कलश यात्रा निकालकर दिया गया न्यौता

6
0
Jeevan Ayurveda

रामटौरिया। 22 जनवरी का अयोध्या में आयोजित होने जा रहे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता देने के लिए जगह-जगह अक्षत कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को रामटौरिया कस्बे में अक्षत कलश यात्रा निकालकर आम जन को समारोह का न्यौता दिया गया। अक्षत कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर सभी गली-चौराहों से गुजरी। महिला-पुरुष और बच्चे उत्साहपूर्वक हाथों में केसरिया ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। हर ग्रामीण को अक्षत देकर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आह्वान किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here