
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बौंड़ा निवासी 19 वर्षीय कृष्ण प्रताप सिंह बाईक से अपने खेत की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसकी बाईक के सामने एक कुत्ता आ गया और कुत्ते से टकराने के बाद कृष्ण प्रताप की बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कृष्ण प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया था इसलिए परिजन उसे सीधे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसकी गंभीर हालत को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।









