
छतरपुर। गुरूवार की रात जिला मुख्यालय पर जैन समुदाय के सामजिक संगठन जैन मिलन की छतरपुर इकाई द्वारा जिला अस्पताल और बस स्टैंड सहित शहर के मंदिरों एवं अन्य स्थलों का भ्रमण कर यहां ठंड में ठिठुरते मिले असहाय लोगों को गर्म कपड़े कंबल, टोपा, मफलर आदि बांटे। जैन मिलन के क्षेत्रीय संयोजक पंकज जैन ने बताया कि सर्दी को देखते हुए यह कार्य आगे जारी रखा जाएगा। इस मौके पर संजय जैन, प्रकाशचंद्र जैन, मुकेश डेवडिय़ा, मनोज जैन, विकास जैन, स्वदेश जैन, प्रशांत जैन, हेमचंद्र जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, अशोक जैन, रीतेश जैन, दिलीप जैन, पंकज बड़कुल, देवेन्द्र जैन, संजय जैन, मनोज जैन प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।









