Home छतरपुर दूसरे दिन भी थमे रहे ट्रक और बसों के पहिए

दूसरे दिन भी थमे रहे ट्रक और बसों के पहिए

Jeevan Ayurveda

पेट्रोल पंपों पर लगी रहीं कतारें, जगह-जगह हुए प्रदर्शन ,, कलेक्टर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छतरपुर। केन्द्र सरकार के हिट एंड रन मामले में लागू किए गए नए कानून के विरोध में ट्रक और बस चालकों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बस एवं ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया। बकस्वाहा में जहां चक्काजाम किया गया तो वहीं चंदला में चालकों ने मार्च निकाला। वहीं दूसरी ओर मालवाहक वाहनों के पहिए थमे होने के चलते जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में पेट्रोलियम एवं सामग्री की कमी होने की खबरें सामने आईं। हालांकि कलेक्टर संदीप जी आर ने दोपहर में ही एक प्रेस नोट जारी कर इन खबरों को निराधार बताया और कहा कि जिले में सुचारू रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी रहेगी। इसके अलावा बसें न चलने के कारण सैकड़ों मुसाफिर परेशान होते रहे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जैसे ही पेट्रोल-डीजल की कमी होने की जानकारी फैली वैसे ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पंट्रोल पंप के कर्मचारी लोगों से चिंता न करने की बात कहते हुए पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करने की अपील करते रहे बावजूद इसके लोगों ने अधिक से अ?धिक ईंधन अपने वाहनों में भरवा लिया। वहीं दूसरी ओर इस आशय की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने शाम के वक्त ट्रांसपोर्टर, पेट्रोल पंप संचालकों एवं एलपीजी गैस संचालकों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री ट्रक के माध्यम से लाने वाले चालकों के लिए तत्काल कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य जिलों के मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एसडीएम बलवीर रमन, डीएसओ सीताराम कोठारे उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here