Home छतरपुर अधिकारियों को वाहन चालकों के साथ बैठक करने के निर्देश

अधिकारियों को वाहन चालकों के साथ बैठक करने के निर्देश

9
0
Jeevan Ayurveda

बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालक एवं ट्रांसपोर्टर के सामग्री लाने ले जाने वालो वाहनों को आने जाने में हो रही समस्याओं को सुना एवं सुझाव लिए। साथ ही डीजल पेट्रोल की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल ड्राइवरों के लिए जो सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रास्ते में कोई समस्या न हो जिसके समाधान के लिए तत्काल कंट्रोल रूम बनाएं। सभी से समन्वय स्थापित करें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने पेट्रोल डीजल वाहनों के संचालकों से रूट चार्ट मांगे। उन्होंने कहा जहां समस्या आएगी वहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिससे वाहन को अन्य जिलों से अपने जिले तक आसानी से आ सके। उन्होंने अन्य जिलों के प्रशासन से भी बात कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया की सभी वाहन चालकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाए तथा आने वाली समस्याओ को तत्काल संज्ञान में लेकर निपटाएं। उन्होंने कहा आम जनता को कोई असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने अधिकारियों को वाहन चालकों के साथ भी बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बस एवं ट्रक संचालकों से कहा कि ड्राइवरों को जो समस्याएं हैं, लिखित में भेजे जिला स्तर पर जो संभव होगा समाधान किया जाएगा और संबंधित वरिष्ट अधिकारियों, विभागों एवं मंत्रालयों को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।ट्रैफिक की समस्या से निपटने तैनात किया गया पुलिस बलबैठक में एसपी अमित सांघी ने कहा कि पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थान भीड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक जाम जैसी समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं, तत्काल ही मौके पर पुलिस फोर्स उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि वाहनों को निकलने में अन्य जिलों के रास्तों से भी कोई समस्या नहीं होगी। जरूरत पडऩे पर फॉलो वाहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा अनावश्यक रूप से कोई दबाव बनाना है या अपशब्दों का इस्तेमाल करता है तो एफआईआर दर्ज कराएं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here