Home छतरपुर सेवानिवृत्त हुए विद्युत विभाग के लखचंद्र यादव

सेवानिवृत्त हुए विद्युत विभाग के लखचंद्र यादव

Jeevan Ayurveda

। विद्युत विभाग में 44 साल तक ईमानदारी और समर्पण से सेवा देने वाले लखचंद्र यादव सोमवार को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए। उनके शानदार कार्यकाल की चर्चा हर ओर रही, और विदाई के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
सोमवार को नौगांव के मनोहास रिसॉर्ट में लखचंद्र यादव के पुत्र भूपेंद्र यादव द्वारा आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ी। एई हिरदेश चतुर्वेदी, जेई देवेंद्र पटेल, जेई जितेंद्र प्रजापति, बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल, डॉ. एन.के. गुप्ता, डॉ. विक्रम यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव, सपा नेता मोहन सिंह यादव, भाजपा नेता शंकर साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने श्री यादव के प्रेरणादायक सेवाकाल की सराहना की और उनकी सामाजिक सक्रियता की निरंतरता की कामना की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here