Home छतरपुर न्यायाधीशों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

न्यायाधीशों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर की धरती पर उस वक्त हरियाली का संकल्प खिल उठा, जब जिला न्यायालय परिवार ने बुंदेलखंड गौशाला में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज को एकजुट होकर पर्यावरण बचाने की प्रेरणा भी देती है।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छतरपुर के तत्वावधान में जिला मुख्य न्यायाधीश माननीय रविंद्र सिंह की अगुवाई में न्यायालय परिवार ने बुंदेलखंड गौशाला में पौधे रोपे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार देवलिया, उपेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती स्वाति निवेष जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद गुर्जर, श्रीमती प्रेरणा जैन, विष्णु प्रसाद सोलंकी, आशीष श्रीवास्तव और दिव्यांशु गुप्ता मौजूद रहे। माननीय रविंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, और उन्हें लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ वातावरण की जरूरत पर जोर दिया। गौशाला समिति के अध्यक्ष संजीव पाठक, सचिव संजय गुप्ता, ग्रीन मिशन संचालक ललित नायक, प्रतीक भट्ट और संतोष गंगेले सहित कई समाजसेवियों ने इस पहल में सहयोग किया। न्यायाधीशों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की और अपनी प्रशंसा गौशाला की पुस्तक में दर्ज की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here