Home डेली न्यूज़ गड्ढे में गिरकर घायल हुआ 16 वर्षीय छात्र, फिर खुद ही भर...

गड्ढे में गिरकर घायल हुआ 16 वर्षीय छात्र, फिर खुद ही भर दिया सड़क का गड्ढा

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कलेक्टर और एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-39 पर सड़क के गड्ढे में गिरकर 16 वर्षीय छात्र आदित्य देव लटोरिया घायल हो गया। कोचिंग से स्कूटी से घर लौटते समय हादसा हुआ। पीछे से ट्रक आने के बावजूद मौके पर मौजूद स्कूली छात्रों ने आदित्य को तुरंत उठाकर उसकी जान बचाई।
हादसे के बाद यात्री प्रतीक्षालय में कुछ देर आराम करने के बाद आदित्य ने सड़क की स्थिति देखी और खुद ही गड्ढा भरने का फैसला किया। उसने पास के सांची स्टॉल से दूध की खाली क्रेट और पेचकस लिया और एसपी कार्यालय के बाहर पड़ी गिट्टी, कंक्रीट व मिट्टी को क्रेट में भरकर गड्ढे में डालना शुरू कर दिया।
आदित्य ने कहा कि वह खुद इस गड्ढे में गिरकर घायल हुआ है और नहीं चाहता कि उसकी तरह कोई और बच्चा या बड़ा हादसे का शिकार हो। उसने सरकार और अधिकारियों से सड़क के गड्ढे भरवाने की अपील की, ताकि किसी की जान खतरे में न पड़े।
आदित्य की इस पहल ने सड़क की बदहाल स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर और एसपी कार्यालय के सामने ही सड़क पर बने गड्ढे को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र ने हादसे के बाद जो कदम उठाया, वह जिम्मेदार अधिकारियों के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर एक संदेश भी है।गड्ढे में गिरकर घायल हुआ 16 वर्षीय छात्र, फिर खुद ही भर दिया सड़क का ग

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here