Home छतरपुर द्वेषभावना के चलते झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप

द्वेषभावना के चलते झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप

Jeevan Ayurveda

व्यक्ति ने बड़ामलहरा थाने में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उनका दावा है कि गांव के आपसी विवाद में उनका नाम जानबूझकर घसीटा गया, जबकि वे घटना के समय मौके पर थे ही नहीं।
ग्राम सेंधपा निवासी रामकृपाल पुत्र घसीटा अहिरवार ने बताया कि गांव के संतोष अहिरवार और गोकल अहिरवार के बीच मकान और भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 21 अप्रैल 2025 को दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसकी रिपोर्ट बड़ामलहरा थाने में दर्ज की गई। रामकृपाल का कहना है कि उस दिन वह गांव के सरपंच के बेटे की सगाई समारोह में शामिल होने गया था, फिर भी गोकल और उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाकर उनका नाम एफआईआर में शामिल करवा दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का संतोष अहिरवार के घर आना-जाना था, जिसके कारण रंजिशन उनका नाम इस विवाद में घसीटा गया। रामकृपाल ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और झूठी एफआईआर रद्द करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here