Home डेली न्यूज़ छत से 15 फीट नीचे गिरा आदिवासी युवक, हालत गंभीर; ग्वालियर रेफर

छत से 15 फीट नीचे गिरा आदिवासी युवक, हालत गंभीर; ग्वालियर रेफर

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के नगदा गांव में छत से गिरने के कारण 20 वर्षीय आदिवासी युवक वीर सिंह गौंड गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रात में अपने घर की छत पर सो रहा था। देर रात नित्य क्रिया के लिए उठने के दौरान संतुलन बिगडऩे से वह करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया।
परिजनों के मुताबिक, सुबह तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन बाइक से ही करीब 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय कर अस्पताल पहुंचे। घायल के मौसेरे भाई मानिक सिंह गौंड ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कही।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में बिना मुंडेर की छतों पर सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here