
छतरपुर। महल रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने शुक्रवार को भीषण गर्मी और तेज तापमान के कारण एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने तत्काल मध्यप्रदेश विद्युत मंडल को फोन किया, लेकिन पहले कॉल नहीं उठा और बाद में नंबर व्यस्त रहा।
नाराज स्थानीय लोगों ने एमपीईबी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, जिसके बाद कुछ कर्मचारी मौके पर आए और पत्तों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। करीब 30 मिनट की देरी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए और मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा। पुलिस और विद्युत विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।







