Home छतरपुर शिक्षक की पैतृक जमीन किया जा रहा कब्जे का प्रयास

शिक्षक की पैतृक जमीन किया जा रहा कब्जे का प्रयास

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडियो कॉलोनी के पीछे मौजूद एक शिक्षक की पैतृक जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जे का प्रयास किए जाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त शिक्षक का आरोप है कि एक भाजपा नेता ने गुंडे भेजकर मारपीट करवाई है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
फरियादी शिक्षक घनश्याम पटेल ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता भागीरथ पटेल द्वारा गुंडे भेजकर उनकी पैतृक जमीन पर जबरन पिलर बनवाए जा रहे थे। जब वह विरोध करने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। घनश्याम के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसके भाई अशोक कुमार पटेल और एक अन्य साथी के साथ मारपीट की है। घटना के बाद धनश्याम ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी अरविंद यादव और लखन पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घायलों की एमएलसी कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here