Home छतरपुर नौगांव में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

नौगांव में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

17
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। जिले के नौगांव कस्बे में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एसडीओपी कार्यालय के ठीक बगल में तीन युवकों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बाजार में कुछ युवकों का आपसी विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह तीन युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर एक दुकान के बाहर पहुंचे और कट्टे से फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अमित मेश्राम और टीआई सतीश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से सबूत इक_ा किए और चश्मदीदों से पूछताछ की। एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों की पहचान शैलेंद्र यादव और सुमित शर्मा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here