Home डेली न्यूज़ नदी के तेज बहाव में बहे युवक की मौत, सुबह मिला शव

नदी के तेज बहाव में बहे युवक की मौत, सुबह मिला शव

Jeevan Ayurveda


ईशानगर। थाना क्षेत्र के हतनाई गांव निवासी संजू उर्फ सीताराम आदिवासी 28 वर्ष बीती शाम तरपेड नदी में नहाने गया था, तभी अचानक पानी बढऩे से वह तेज बहाव में बह गया। रातभर तलाश के बाद गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ, होमगार्ड और ईशानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here