Home छतरपुर साड़ी के पल्लू से चेहरा ढंककर चुराई गले की चैन

साड़ी के पल्लू से चेहरा ढंककर चुराई गले की चैन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरे की देवी मंदिर में एक महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। वारदात को साड़ी के पल्लू से चेहरा ढंक कर मंदिर पहुंची एक महिला द्वारा अंजाम दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला का नाम आशा अग्रवाल है जो कि सीताराम कॉलोनी की निवासी हैं। आशा दर्शन के लिए खेरे की देवी मंदिर पहुंची थीं। उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला चोर ने उनके गले से चेन चुरा ली। घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि पहले तो किसी को पता ही नहीं चला, लेकिन बाद में जब आशा अग्रवाल को अपनी चेन गायब होने का एहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here