
खजुराहो। ऐतिहासिक महत्व और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में पहली बार बुंदेलखंड के वीर योद्धा एवं स्वतंत्र राज्य की स्थापना करने वाले महाराज छत्रसाल की जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।आज क्षेत्र के सर्व समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि यह भव्य शोभायात्रा प्राचीन धौलागिरी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा होते हुए बस्ती चौराहा पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में महाराजा छत्रसाल की रथ यात्रा के साथ-साथ आकर्षक व सुसज्जित झांकियाँ भी शामिल होंगी, जो बुंदेलखंड की शौर्यगाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी। बैठक में यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया जाएगा कि वे इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होकर वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा छत्रसाल को श्रद्धांजलि अर्पित करें। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुई दु:खद घटना पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस बैठक में अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, हर्षवर्धन सिंह, अरुण सिंह चंदेल, कपिल प्रताप बुंदेला, व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेश सोनी, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष धीरू राजा बुंदेला, ओमप्रकाश पटेल, राजू राजा, रविंद्र पाठक, मोहन रजक, चली राजा, राकेश जैन, इंद्रजीत दीक्षित, हेमन्त दहिया, रोहित बुंदेला, कपिल खरे, यशपेन्द्र, ओम कुमार, हरि चरन, राम मनोहर साहू, नवल नामदेव, आशीष गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, खंड व्यवस्था प्रमुख आनंद चतुर्वेदी, वीरेंद्र सीगौत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









