Home छतरपुर टेड़े-मेड़े पांव वाले बच्चों का हो रहा उपचार, मिल रही सामग्री

टेड़े-मेड़े पांव वाले बच्चों का हो रहा उपचार, मिल रही सामग्री

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अस्पताल में हर सप्ताह शुक्रवार के दिन एक टीम दिव्यांग बच्चों के उपचार एवं उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। पिछले डेढ़ साल में करीब ढाई सौ बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। जन्मजात टेढ़े-मेड़े एवं अन्य प्रकार के दिव्यांग बच्चों को इलाज दिया जा रहा है। समूची टीम शुक्रवार को एक ही स्थान पर बैठकर बच्चों का परीक्षण करती है और चिन्हित करती है कि उन्हें कौन सी सामग्री दी जानी है तथा उनका ऑपरेशन किस तरह से होगा।फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नेहा खरे ने बताया कि हर शुक्रवार वे स्वयं शिविर में बैठती हैं, उनके अलावा डॉ. रवि सोनी और शीला मेडम बच्चों की जांच करती हैं। क्योर इंडिया संस्था की ओर से नि:शुल्क जूते बांटे जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के ऑपरेशन होने हैं उन्हें आरबीएस योजना के तहत सहयोग दिया जाता है। डॉ. रवि सोनी ने बताया कि इस शुक्रवार 6 बच्चे आए हैं जो जन्मजात दिव्यांग हैं। इनमें से एक तीन साल का भी बच्चा है उन्हें इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कक्ष क्रमांक 14 में वे इलाज मुहैया कराते हैं। सिविल सर्जन के सहयोग से अस्पताल की अन्य सामग्री उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उनके आसपास एवं संपर्क में रहने वाले दिव्यांग बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाएं ताकि उन्हें समय पर इलाज दिया जा सके और उनकी समस्या का निदान किया जा सके।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here