Home छतरपुर विधायक ने ग्राम तालगांव से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत

विधायक ने ग्राम तालगांव से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत

Jeevan Ayurveda


खजुराहो। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत तालगांव के सुख सागर तालाब की साफ सफाई करके मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक पटेरिया ने साकेत धाम मंदिर परिसर में लोगों के साथ झाड़ू लगाकर साफ सफाई रहने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए वर्तमान में पेयजल समस्या को देखते हुए पेयजल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताते हुए समस्त ग्राम वासियों से अपने-अपने खेतों में खेत तालाब एवं गांव में निर्मित पुरानी जल  संरचनाओं के संरक्षण हेतु  सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी  सीईओ राकेश शुक्ला ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज पटेल,उपयंत्री, पीसीओ,पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here