
बकस्वाहा। जनपद के ग्राम सुजारा में श्रीराम कथा नौ दिवसीय ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 मार्च 2025 से 07 अप्रैल 2025 तक पंचायत भवन परिसर में संपन्न होगा, जिसमें दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा प्रवचन होंगे।
महंत श्री किशोर दास जू महाराज के सान्निध्य में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है प्रसिद्ध मानस मधुर बुंदेली पं. चन्द्र भूषण पाठक अपनी संगीतमय श्रीराम कथा से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर रहे हैं। कथा में श्रीराम के आदर्श चरित्र, भक्ति, मर्यादा और धर्म पर प्रकाश डाला जा रहा है, जिसे सुनकर भक्तजन भावविभोर हो रहे हैं।
कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
आयोजन का शुभारंभ 30 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए निकले और पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया।
07 अप्रैल को कथा विश्राम, 08 अप्रैल को भंडारा
07 अप्रैल सोमवार को पं. विपिन बिहारी महाराज अपनी वाणी से अमृत वचन देगे उसकी के साथ कथा का विश्राम होगा। वहीं, 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को प्रसाद वितरण, कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है। ग्रामवासियों ने इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।








