Home छतरपुर खजुराहो अस्पताल का होगा उन्नयन, बागेश्वर धाम में बनेगा नया अस्पताल

खजुराहो अस्पताल का होगा उन्नयन, बागेश्वर धाम में बनेगा नया अस्पताल

12
0
Jeevan Ayurveda

संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी आधा दर्जन से अधिक नई सड़कें

छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र को विधायक अरविंद पटैरिया के प्रयासों से विकास की कई सौगातें मिली हैं, जिनमें अस्पतालों का उन्नयन और सड़कों का निर्माण कार्य प्रमुख है। बताया गया है कि खजुराहो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में उन्नयन किए जाने और यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति भी मिली है। इसके सा?थ ही संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।विधायक अरविंद पटैरिया ने कहा है कि वे स्वयं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से हर व्य?क्ति को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सौगातों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में स्वास्थ्य केंद्रों के सशक्तिकरण से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा, इलाज की सुविधाएँ बढ़ेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुदृढ़ होगी। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे जन-जन को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मैन रोड से संजयनगर झिन्ना मार्ग तक 0.50 किमी सड़क 126.86 लाख की लागत से, हसनपुरा से चरणपादुका तक 1.70 किमी की सड़क 187.72 लाख की लागत से, रामूपुरा से रेखा व्हाया सुमेरी तक 3.10 किमी की सड़क 535.11 लाख की लागत से, चौबर से जमुनिया तक 2.50 किमी सड़क 450.59 लाख की लागत से, विक्रमपुर मेन रोड़ से स्टेशन पुरवा तक 3.00 किमी सड़क 376.12 लाख की लागत से, जीरो चैन मेन रोड़ से नांद से पचलोरन पुरवा तक 3.30 किमी सड़क 322.95 लाख की लागत से तथा तालगांव से भैरा मार्ग तक 4.00 किमी सड़क 627.60 लाख की लागत से बनने जा रही है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here