Home छतरपुर राज्यमंत्री ने चंदला विधानसभा में मनाई होली

राज्यमंत्री ने चंदला विधानसभा में मनाई होली

Jeevan Ayurveda

रविवार को मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री तथा चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ चंदला विधानसभा में होली का त्यौहार मनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि चूंकि चंदला विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वे क्षेत्र की सेवा कर पा रहे हैं, इसलिए यहां की जनता के साथ होली का त्यौहार मनाने आए हैं। सुबह 11 बजे से चंदला में कार्यक्रम की शुरुआत हुई और चंदला के बाद वे भ्रमण करते हुए क्षेत्र के सरवई, बारीगढ़ जैसे अन्य कस्बों में भी पहुंचे, जहां के लोगों के साथ राज्यमंत्री ने होली खेली। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष अंशु हर्षित शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह दिखित, राहुल द्विवेदी, लखन अवस्थी, महेंद पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here