छतरपुर। नगर अग्रवाल समाज एवं नवयुवक मंडल छतरपुर द्वारा सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भारत विकास परिषद छतरपुर शाखा के सहयोग से 12 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।जिला अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आँखों की निशुल्क जांच की जाएगी। मोतियाबिंद के मरीजों को वाहन से निशुल्क चित्रकूट ले जाकर आपरेशन, ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जाएगी।अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष प्रभात सर्राफ, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवम अग्रवाल शानू ने आंखों की बीमारी से पीडि़त मरीजों से नेत्र शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।








