
सटई। रंगो का पर्व होली नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं युवाओं ने नगर की गलियों में एक-दूसरे पर जमकर रंग बरसाए। बच्चे और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी जमकर होली खेली। एक ओर नगर के बिहारी जी मंदिर में धार्मिक गीतों पर लोग नाचते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। पूरे नगर ने आपसी भाईचारे और अन्य धर्मों का सम्मान करते हुए रंगों का त्यौहार मनाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी निगरानी करता रहा लेकिन कहीं भी आशांति देखने को नहीं मिली।







