Home छतरपुर विश्वविद्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छात्र नेता ने किया अनूठा प्रदर्शन

विश्वविद्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर छात्र नेता ने किया अनूठा प्रदर्शन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को छात्र नेता सत्येन्द्र शर्मा ने अनूठा प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विश्वविद्यालय की कुलपति तथा कुलसचिव को हटाने की मांग की है।सुबह करीब 12 बजे सत्येन्द्र शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक दंड भरते हुए प्रदर्शन किया और इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सत्येन्द्र ने बताया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सत्येन्द्र के मुताबिक हाल ही में संपन्न हुए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जानकारी छिपाई जा रही है। इसके अलावा परीक्षाओं और खेल गतिविधियों के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया गया है। सत्येन्द्र का कहना है कि वह पूर्व में भी इसके विरुद्ध आवाज उठा चुके हैं लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here