Home छतरपुर ग्रामीणों ने की रोजगार सहायक को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने की रोजगार सहायक को हटाने की मांग

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम पंचायत कटारा के ग्रामीणों ने पंचायत की रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया है। ग्रामीण रामप्रसाद पटेल ने बताया कि गत 13 वर्षों से पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक ममता राजा बुंदेला का उत्तरप्रदेश के झांसी शहर में विवाह हो चुका है, जिस कारण से उन्होंने पंचायत आना बंद कर दिया है। उनकी अनुपस्थिति में रोजगार सहायक के कार्य उनके भाई पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे हैं, जो कि स्वयं जनपद सदस्य हैं और बरद्वाहा समिति के अध्यक्ष भी हैं। रोजगार सहायक के न होने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी काम कराने में परेशानी हो रही है, साथ ही योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर रोजगार सहायक ममता राजा बुंदेला को हटाकर नए रोजगार सहायक को नियुक्त करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here