Home छतरपुर बच्चे को पीटने के बाद पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

बच्चे को पीटने के बाद पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़ी मैमारू में एक युवक ने गुस्से में आकर पहले अपने बेटे को पीट दिया और इसके बाद खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि युवक के चचेरे भाई ने उसे फांसी लगाते देख लिया और समय पर उसे बचा लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहाड़ी मैमारू निवासी रामदयाल पुत्र नन्हें भाई पटेल उम्र 25 वर्ष का पुत्र यंश पटेल उम्र 4 वर्ष मोबाइल चला रहा था। रामदयाल ने बेटे से मोबाइल छीन लिया तो वह रोने लगा, जिससे नाराज होकर रामदयाल ने उसे पीट लिया। पिटाई के दौरान यंश का पैर फ्रैक्चर हो गया जिस कारण से रामदयाल को बुरा लगा और उसने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। अपने खेत पर जाकर जब रामदयाल फांसी लगा रहा था तभी उसके चचेरे भाई सोनू ने देख लिया और समय रहते उसे फंदे से उतार लिया। घटना के बाद परिजन रामदयाल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here