Home छतरपुर यातायात पुलिस ने आयोजित किया जागरूकता शिक्षा सत्र

यातायात पुलिस ने आयोजित किया जागरूकता शिक्षा सत्र

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर के पंडित मोतीलाल नेहरू कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता शिक्षा सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनकी शैक्षणिक स्थिति जानी और यातायात जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को परिवार की जिम्मेदारियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित प्राध्यापक एवं विद्यालय के स्टाफ से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी। यातायात एवं सुसज्जित सुरक्षित सड़क संस्कृति का विकास करने के लिए संवाद के माध्यम से जानकारी साझा की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here