Home छतरपुर नरवाई प्रबंधन कार्यशाला में किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

नरवाई प्रबंधन कार्यशाला में किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार को छतरपुर जनपद अंतर्गत ग्राम कटारे के पुरवा में कस्टम हायरिंग केन्द्र पर नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला, उपसंचालक कृषि के.के. वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण और कृषक उपस्थिति रहे। कार्यशाला में सुपर सीडर का प्रदर्शन, ड्रोन का प्रदर्शन, नरवाई प्रबंधन रथ का अवलोकन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत बीज वितरण तथा नरवाई प्रबंधन के उपायों की जानकारी प्रदाय की गई। कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालक प्रवीण पटेल द्वारा बताया गया कि उन्होंने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजना अंतर्गत कस्टम हायरिंग केन्द्र वर्ष 2022-23 में स्थापित किया था। जिसमें उनके द्वारा 23.84 लाख के प्रोजेक्ट पर 9.26 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ था। अब वह प्रति वर्ष तीन से चार लाख रुपए का लाभ कमा रहे हैं तथा गांव के 60 से 80 किसानों किराए पर काम कर रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here