Home छतरपुर अवैध खाद भण्डारण पर कलेक्टर के निर्देशन में की गई छापेमार कार्रवाई

अवैध खाद भण्डारण पर कलेक्टर के निर्देशन में की गई छापेमार कार्रवाई

Jeevan Ayurveda

106 बोरी डीएपी खाद मिलने पर दो लोगों के खिलाफ चंदला थाना में एफआईआर दर्ज1

छतरपुर। रबी सीजन के दृष्टिगत जिले के किसानों को खाद संबंधी कोई समस्या न हो के मद्देनजर जिला प्रशासन सख्त है। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में 15 उडऩ दस्ते गठित किए है और कृषि एवं कॉपरेटिव बैंक की टीम लगातार खाद गोदामों एवं निजी खाद विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में चंदला थाना अंतर्गत सरबई रोड स्थित ग्राम पटली में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान पर अभियुक्त गोविंद अवस्थी पिता जगदीश एवं लवलेश पटेल पिता रामनारायण पटेल द्वारा की गई 106 बोरी डीएपी उर्वरक भण्डारित पाई गई। खाद को जब्त कर उर्वरक के नमूने लिए गए और जांच के लिए भेजे गए। साथ संबंधित के विरुद्ध उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा चंदला थाना में उर्वरक गुणनियंत्रण आदेश 1985 की धारा 07 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 3 एवं 7 के तहत संबंधित पर चंदला थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here