
छतरपुर। महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड के 65 वर्षीय प्राचार्य सीके शर्मा ने रविवार को शहर में साईकिलिंग कर, युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम एक दिन तो साइकिलिंग अवश्य करना चाहिए। ज्ञात हो कि प्राचार्य श्री शर्मा गत 4 वर्षो से निरंतर साइकिलिंग कर रहे हैं। इन वर्षों में वे अनेकों बार राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। वे 65 वर्ष की उम्र में निरंतर साइकिलिंग को प्रमोट करने का प्रयास कर रहे है। उनका मानना है कि केवल साइकिलिंग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे न केवल शरीर को स्वास्थ्य रखा जा सकता है वल्कि पर्यावरण प्रदूषण एवं यातायात की समस्या से भी आसानी से बचा जा सकता है।








