
छतरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रोज जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना में दो दर्जन से अधिक गुंडों की परेड कराई गई। थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना क्षेत्र के 27 गुंडों, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों और निगरानीशुदा बदमाशों को थाने में बुलाकर उनकी परेड कराई और अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







