सटई। कस्बे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ रहे संकुल प्राचार्य जे.पी. सोनकिया 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ती पर शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यालय के स्टाफ और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति के अलावा तहसीलदार इन्द्र कुमार गौतम, विधायक प्रतिनिधि निरंकार पाठक और सोनकिया परिवार के सदस्य विदाई समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल अन्य विद्यालयों के प्राचार्यों सहित अन्य लोगों ने जे.पी. सोनकिया का पुष्पहार, अंग वस्त्र, कलम, धार्मिक पुस्तकें आदि भेंट कर सम्मान किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं जे.पी. सोनकिया ने सम्मान के प्रति सभी का आभार जताया।







