Home छतरपुर लवकुशनगर में निकली बारह ज्योतिर्लिंगों की शोभायात्रा

लवकुशनगर में निकली बारह ज्योतिर्लिंगों की शोभायात्रा

Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नगर में बारह ज्योतिर्लिंगों की विशाल शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ के बारह स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। लोगों ने जगह-जगह इन झांकियों की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। वहीं कई लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा कस्बे के बरानिया मंदिर नगर से चंदला रोड होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। तदोपरांत मंचीय कार्यक्रम हुआ, जिसमें छतरपुर केंद्र की शैलजा बहन ने सभी को ईश्वरी ज्ञान देकर शिव बाबा का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन लवकुशनगर केंद्र कीसंचालिका सुलेखा बहन ने किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here