।छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शांत एवं सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत बीती शाम जिले के अलग-अलग इलाकों में ढाई सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों ने पैदल पेट्रोलिंग करते हुए आम नागरिकों से जनसंवाद किया।जनसंवाद के दौरान पुलिस ने किशोर, नवयुवकों से वार्ता कर स्थितियां जानी, शिक्षा एवं अनुशासन पर ध्यान देने की अपली की और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। इसके साथ ही लोगों को साइबर, मनी फ्रॉड, महिला अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध और सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि अपराधिक प्रवत्ति, संदिग्ध, संदेहास्पद व्यक्तियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। चूंकि इन दिनों जिले में परीक्षाओं का दौर चल रहा है इसलिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी आमजन से किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचना एवं शिकायत हेतु जारी किया गया पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 साझा किया गया।







