
सारी रात चला जवाबी कीर्तन कार्यक्रम
छतरपुर। गल्ला मंडी स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में श्रवण द्वादशी से जलविहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर प्राचीन मंदिरों के विमानों के दर्शन कर रहे हैं साथ ही मेले का आनंद उठा रहे हैं । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विगत रोज जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी रात कीर्तन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी गई ।समिति के महासचिव पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार शहर की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत है जो निरंतर 81 वर्षों से जारी है ?। शहर के विभिन्न प्राचीन मंदिरों के विमानों के दर्शन के लिए समस्त क्षेत्रवासी प्रतिदिन आते हैं एवं महा आरती में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं । गत रोज जवाबी कीर्तन का आयोजन क्रांति माला कानपुर और नीलम विश्वकर्मा लवकुश नगर के बीच हुआ जिसमें पूरी रात वेद पुराण कथाओं पर आधारित कीर्तन के माध्यम से सवाल-जवाब दौर चला रहा सारी रात श्रोता बैठे रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे । 22 सितंबर को बुंदेली लोकगीत, 23 को भजन संध्या, 24 को राजा जयसिंह के लोकगीत, 25 को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विमानों की विदाई होगी ।जलबिहार महोत्सव के सफल संचालन में कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्रा, महासचिव सौरभ तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित दुबे, कोषाध्यक्ष जगदीश पंसारी, उपाध्यक्ष आशू शर्मा, रमेश लालवानी, राकेश रूसिया, अजय अग्रवाल, दिलीप सेन, हर्ष शुक्ला, अनुज अवस्थी,विकास शुक्ला,केतन अवस्थी, आकाश अवस्थी, लखन रैकवार, निर्देश अग्रवाल, अंकितराज चौधरी, सुशील असाटी, लालू गुप्ता आदि निरंतर इस परंपरा को जीवित रखने में योगदान दे रहे हैं ।








