Home छतरपुर विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Jeevan Ayurveda

जुलाई में बनकर तैयार हो जाएगी जिले की सेंट्रल लाईब्रेरी
छतरपुर। छतरपुर जिले के विद्यार्थियों एवं किताबें पढऩे के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी नजदीक आ रही है। कलेक्टर संदीप जीआर के प्रयास से शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से चल रहा सेंट्रल लाईब्रेरी का निर्माण जुलाई में पूर्ण होने जा रहा है। लगभग ढाई एकड़ जमीन पर 4 करोड़ रूपए की लागत से बनने जा रही ये सेंट्रल लाईब्रेरी हजारों किताबों को संजोकर रखेगी जहां पढ़कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकेंगे।
ऐसी होगी हमारी विकसित लाईब्रेरी
कलेक्टर के प्रयास से छतरपुर को जो सेंट्रल लाईब्रेरी प्राप्त हुई है वह महानगरों में होने वाली सुविधा के अनुरूप होगी। स्तूपनुमा आकार में निर्मित हो रही दो मंजिला लाईब्रेरी में कई कमरे होंगे जहां अलग-अलग विषय पर आधारित हजारों किताबें उपलब्ध होंगी। ये किताबें विद्यार्थियों सहित उन लोगों के लिए भी उपयोगी होंगी जिन्हें सिविल सर्विस परीक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है। विज्ञान, धर्म, आध्यात्म, तकनीक, सामान्य ज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान पर आधारित इन किताबों को पढऩे के लिए लाईब्रेरी के मध्य में एक विशाल हॉल होगा साथ ही लाईब्रेरी के बाहर एक पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है जहां बैठकर लोग ये किताबें पढ़ सकेंगे। लाईब्रेरी की सुरक्षा के लिए सीसीटीव्ही कैमरे एवं रिकार्ड संधारण के लिए कम्प्यूटर कक्ष भी उपलब्ध होगा। पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने तक यह लाईब्रेरी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here