Home छतरपुर स्वयंसेवकों ने कर्री गांव में लगाया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर

स्वयंसेवकों ने कर्री गांव में लगाया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर

15
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दक्ष फार्मेसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम कर्री में सात दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर लगाया गया है, जिसमें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। छतरपुर के पास स्थित गोद ग्राम मऊ में डॉं. आर. एस. लाल. एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित दक्ष फार्मेसी कॉलेज द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्राम कर्री में उद्घाटन हुआ कॉलेज के डायरेक्टर अजय लाल ने बताया की प्राचार्य विजय निगम के मार्गदर्शन में यह शिविर संचालित हो रहा है, जिसमें गांव की सरपंच कु. लक्ष्मी और उपसरपंच महेन्द्र तिवारी का सहयोग मिल रहा है। गत रोज शिविर में बतौर खास मेहमान डॉ. श्वेता गर्ग ने सहभागिता की। उन्होंने गांव के लोगों में कैंसर की जांच करके लोगों को जागरुक किया। साथ ही महिलाओं की समस्या का निजी तरीके से सुनकर परामर्श दी। मधुमेह एवं रक्तचाप के रोगियों की संख्या 70 फीसदी रही, जबकि जोड़ों के दर्द के 16 फीसदी मरीज मिले। सभी रोगियों को असंतुलित खान-पान व दिनचर्या के कामकाज के तनावों से बचाव की समझाइश दी गई। उल्लेखनीय है कि शिविर के तहत स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण, नारा लेखन और श्रमदान जैसे गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। शिविर में स्वयंसेवकों के साथ कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शशांक चौरसिया, अखिलेश पाल, महिला राष्ट्रीय सेवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडे, प्राध्यापक आशीष वर्मा आदि शामिल हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here