Home डेली न्यूज़ डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति सहित तीन चोरों को पुलिस ने...

डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति सहित तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले दिनों बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम दरगुवां निवासी व्यक्ति ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी विवेचना करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति सहित दबोच लिया है। बड़ामलहरा थाना प्रभारी ने बताया कि निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर गांव के ही रहने वाले हैं। उनके नाम मदन पुत्र काशीराम यादव, हरशु उर्फ हर्ष पुत्र धर्मदास नामदेव और उदय प्रताप सिंह उर्फ हल्के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह हैं। आरोपी मदन यादव आदतन अपराधी है, जिसके ऊपर अवैध शराब के 3 मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी उदय पर अवैध शराब तथा हरसू पर मारपीट का अपराध पहले से दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण और नगद राशि सहित 1 लाख 60 हज़ार रुपए मिले हैं, जो कि चोरी के हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here