Home छतरपुर खजुराहो के शिल्पग्राम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव

खजुराहो के शिल्पग्राम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यटन नगरी खजुराहो के शिल्पग्राम के मुक्तकाशी मंच पर राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें देश के आठ राज्यों के लगभग 100 लोक नृतको से अधिक कलाकारो ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति प्रदान की ।आज के इस शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आसाराम पाल, पार्षद गौरव सिंह बघेल एवं रवि नायक, समाज सेवी संजीव शुक्ला एवं रविंद्र पाठक तथा डॉक्टर अजीत सिंह जादौन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का नागपुर ऑफिस से आए अमित सोरते एवं प्रवीण मानकर के अलावा खजुराहो शिल्पग्राम से भूपेंद्र सिंह के द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर एवं सॉल श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया ।खजुराहो के शिल्पग्राम में लंबे समय बाद राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो प्रतिदिन शाम 6 बजे से आयोजित होगा, इस चार दिवसीय महोत्सव में 8 राज्यों के लोक कलाकार एवं स्थानीय कलाकार समूह द्वारा विविध पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां प्रदान की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला रसिक प्रेमी और देसी तथा विदेशी पर्यटक उपस्थित रहे ।इस लोक नृत्य महोत्सव में प्रमुख रूप से सिद्धि धमाल नृत्य (गुजरात) ढोलू कुनिथा नृत्य (कर्नाटक), थपेटू गुल्लू नृत्य (आंध्र प्रदेश), रौफ/ बाचा नगमा नृत्य (जम्मू कश्मीर), तेराताली/ घूमर नृत्य (राजस्थान), छत्तीसगढ़ का पंडवानी गायन तथा मध्य प्रदेश के बधाई एवं नौरता नृत्य, कछियाई गायन, बुंदेली रितु गीत, दिवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां मुक्तकाशी मंच के माध्यम से प्रदान की गई जिनका उपस्थित भारी संख्या में उपस्थित कला रासिक प्रेमियों ने तालीयां बजाकर स्वागत किया ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here