Home छतरपुर पूरे परिवार के साथ की गई मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पूरे परिवार के साथ की गई मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने आए राजनगर निवासी खुनुआ कुशवाहा ने बताया कि गत 8 नवंबर की रात को उसके पड़ोस में रहने वाले अनंती, राहुल, तुलसी और जयचंद कुशवाहा उसके पुत्र मंजू कुशवाहा से किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। विवाद को रोकने के लिए जब खुनुआ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने खुनुआ और उसके पुत्र मंजू दोनों के साथ मारपीट कर दी। खुनुआ के मुताबिक जब उसकी पत्नी बेनीबाई उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी, तब आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। खुनुआ का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत राजनगर थाना में की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ऑफिस में आवेदन देकर खुनुआ ने न्याय की गुहार लगाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here