
22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। चार दिवसीय प्रवचन माला में उन्होंने कहा कि जीव का कल्याण भगवत चरित्र सुनने और कहने मात्र से ही हो जाता है। जहां भी मंगल प्रवचन हों वहां धैर्य के साथ उन्हें सुनकर उनका श्रवण करना चाहिए।








