Home छतरपुर आशियाना वृद्ध सेवा आश्रम में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

आशियाना वृद्ध सेवा आश्रम में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के महोबा रोड पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त आशियाना वृद्ध सेवा आश्रम संचालित किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनवरी खातून द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में वर्तमान में 18 बुजुर्ग सुख, शांति और खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बीते रोज यहां रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अखिल राठौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रशेखर चौरसिया उपस्थित रहे।
एसडीएम अखिल राठौर ने उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर इस वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते हुए यहां के बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालिका द्वारा यहां दिए जा रहे वातावरण और सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कुछ मरम्मत कार्यों के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर कई बुजुर्ग महिलाओं ने एसडीएम अखिल राठौर को राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। एसडीएम ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर है। समाज के हर वर्ग को ऐसे संस्थानों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक अनवरी खातून ने एसडीएम एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत करते हुए उन्हें राखी बांधी एवं कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार जताया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here