
बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं।धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं: विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। महाराजश्री के पुण्य प्रकल्प सभी जनकल्याण के हैं। कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। महाराजश्री अपने हाथों से इस बार 251 बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं यह हम सबको गौरवान्वित कर रहा है।दो प्रकार की पूड़ी, तीन प्रकार की सब्जी, पांच प्रकार की मिलेगी मिठाईबागेश्वर धाम में इस बार महाराजश्री ने कन्या विवाह में विशेष भोजन तैयार कराया है। यहां आने वाले लाखों लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है। शुद्ध देशी घी से निर्मित सामग्री लोगों को खाने को मिलेगी। महाराजश्री ने बारातियों, घरातियों और साथियों के लिए पांच प्रकार की मिठाई का इंतजाम कराया है। उल्लेखनीय है कि महाराजश्री ने कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन के दौरान राजस्थान से रसगुल्ले मंगवाए थे।








