
छतरपुर। पुलिस मुख्यालय में आज छतरपुर कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर को अदम्म साहस से साम्प्रदायिक दंगा रोकने पर पुलिस महानिर्देशक सुधीर सक्सेना ने रुस्तम सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीजीपी राकेश गुप्ता, आईजी अनुराग जी, आईजी रूचि वर्धन मिश्रा, आईजी इरशाद वली भी उपस्थित रहे। यह पुरूस्कार आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अदम्म साहस व अच्छे कार्य के लिए हर वर्ष दिया जाता है। आज पुलिस मुख्यालय में मध्यप्रदेश के 8 पुलिस निरीक्षकों को इस सम्मान से पुरूस्कृत किया गया जिसमें छतरपुर कोतवाली पुलिस निरीक्षक अरविंद्र कुजूर है। इन्हे यह पुरस्कार वर्ष 2022 में अजयगढ़ थाने में प्रभारी रहते हिंदु-मुस्लिम दंगा रोकने लिए 20 घंटे किए गए साहस पूर्ण कार्य पर दिया गया है। यह पुरस्कार अरविंद्र कुजूर ने दूसरी बार पाया है। इसके पहले यह वर्ष 2020 में जघन्य हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने पर रूस्तम पुरस्कार से पुरूस्कृत किया गया था।








