Home छतरपुर मंथन से निकली अग्नि, शुरू हुआ श्री अन्नपूर्णा यज्ञ

मंथन से निकली अग्नि, शुरू हुआ श्री अन्नपूर्णा यज्ञ

Jeevan Ayurveda

विगत रोज कलश यात्रा के साथ ही श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ की प्राथमिक शुरुआत हुई। गुरुवार को अग्निमंथन का कार्यक्रम किया गया जिससे अग्नि प्रज्वलित हुई। प्रज्वलित अग्नि को वेदियों में स्थापित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ शुरू हो गया। बनारस से पधारे यज्ञ आचार्य पं राजा पांडे ने बताया कि 7 दिनों तक श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ चलेगा । हर रोज बड़ी संख्या में यजमान आहुतियां डालेंगे। यज्ञ की व्यवस्थाएं देख रहे धीरू महाराज ने बताया कि बागेश्वर धाम में चल रही अन्नपूर्णा के अनवरत चलने और यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अन्नपूर्णा का प्रसाद मिले, इसी कामना को लेकर यह यज्ञ किया जा रहा है। भगवान बालाजी की कृपा से यह यज्ञ शुरू हो गया है। निर्धारित यजमानों को नव कुंडीय महायज्ञ में शामिल किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here