
छतरपुर। श्रीधाम वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों ने 10 दिवसीय विराम के उपरांत वृंदावन में पुन: शुरु हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में प्रभात फेरी निकाली। भक्त मंडल ने बताया कि श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने पिछले दिनों कुछ लोगों द्वारा उनकी यात्रा का विरोध किए जाने पर अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी थी। 10 दिन के बाद उनकी पदयात्रा पुन: शुरु हो गई है, जिसके उपलक्ष्य में नगर के भक्त मंडल ने भी प्रभात फेरी निकाली। प्रातः 5 बजे शुरु हुई राधा नाम जप प्रभात फेरी ने नगर भ्रमण कर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की।







