
छतरपुर। दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में मंगलवार को वन नेशन-वन इलेक्शन, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण महेश्वर काले ने व्याख्यान। संगोष्ठी में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक की उपस्थित भी रही।नारायण महेश्वर काले ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि जो राशि बार बार चुनाव में व्यय हो रही है उसका नियंत्रण कर उसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। देश में बढ़ते स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस राशि का उपयोग हॉस्पिटल निर्माण एवं विकाश में किया जा सकता है। चुनाव प्रक्रिया में मानव संसाधन में अनावश्यक बहुत बड़ी धन राशि व्यय हो जाती है इसका सदुपयोग करते हुए देश में गांवों में पानी की किल्लत, सड़क परिवहन व्यवस्था एवं विकाश में व्यय किया जाना चाहिए। वहीं डॉ. नंदिता पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का संचालन शैलेन्द्र मोदी ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय निगम एवं डॉ. आशुतोष मिश्रा सहित अन्य स्टाफ संगोष्ठी में उपस्थित रहा। कार्यक्रम के आखिर में कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।









