Home छतरपुर बीना के नाम रहा पुरुष वर्ग खो-खो का खिताब

बीना के नाम रहा पुरुष वर्ग खो-खो का खिताब

10
0
Jeevan Ayurveda

बुंदेली उत्सव के तीसरे दिन देर रात तक चली पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का खिताब इस वर्ष बीना के नाम रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरुष वर्ग खो-खो का पहला सेमीफाइनल बसारी और बीना के बीच हुआ, जिसमें बीना विजेता रही। दूसरा सेमी फाइनल दमोह और पन्ना के बीच था, जिसमें दमोह को हराकर पन्ना विजय हुई। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला पन्ना और बीना के मध्य हुआ, जिसमें रोमांचक ढंग से बीना की टीम ने जीत हासिल की। विजेता बीना को 5100 रुपए की नगद राशि तथा शील्ड और उपविजेता पन्ना को 3100 रुपए की नगद राशि तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में हरिओम बीना और पुष्पेंद्र यादव बसारी रहे, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा श्यामलाल पाल बसारी ने संभाला।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here