देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से नौगांव में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर साइकिलों एवं मोटरसाइकिलों के माध्यम से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह तिरंगा रैली हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर मनसा देवी मंदिर मार्ग होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। रैली के पूरे मार्ग के दौरान नगर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।









