Home छतरपुर सरस्वती स्कूल में मनाई गई संत रविदास जयंती

सरस्वती स्कूल में मनाई गई संत रविदास जयंती

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविदास जयंती का आयोजन विद्या भारती महाकौशल प्रांत जबलपुर के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंचाई कॉलोनी द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम संस्था प्रमुख कृष्णकांत खरे के मार्गदर्शन में किए गए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मधुरिमा श्रीवास्तव ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बताया कि उनका जीवन इस प्रकार था कि मन चंगा ,तो कठौती में गंगा। उन्होंने बताया कि संत रविदास ऊंच-नीच की भावना व ईश्वर भक्ति के नाम पर किए जाने वाले विवादों को सारहीन व निरर्थक बताते थे। वह सब को आपस में मिलजुल कर प्रेम से रहने की बात करते थे। इनके द्वारा लिखे गए 41 भक्ति गीत सिखों के धर्म ग्रंथ ग्रंथ साहब में शामिल किए गए हैं। आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रचना जैन, आराधना पाठक, सरिता कुशवाहा, दीपाली मिश्रा, प्रियंका लोग शामिल रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जयेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here